Ro no D15139/23

वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर सेजेस अलनार एवं मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल उलनार में हुआ सामूहिक गायन समारोह

जगदलपुर । बस्तर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समूचे देश के सभी शासकीय विद्यालयों में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सेजेस अलनार और डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में भी यह कार्यक्रम देश भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से पूरे देशभर में एक साथ आयोजित किया गया। विद्यालयों में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का गायन किया, जिससे वातावरण देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सीधा प्रसारित संबोधन के साथ हुआ, जिसे सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति प्रेम, सम्मान और त्याग की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
प्रधानमंत्री के संदेश के पश्चात विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। विद्यालय परिसर में देशभक्ति और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। छात्र-छात्राएं अपने स्वर में मातृ भूमि को नमन कर रहे थे, और पूरा परिसर “वंदे मातरम” के गूंजते स्वरों से भर गया।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन
पूरे आयोजन के दौरान इन दोनों विद्यालयों के परिसर में देशभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल एक यादगार अनुभव रहा बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से भी ओतप्रोत कर गया।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!