Ro no D15139/23

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर जिले में विभिन्न स्थानों पर हुआ विशेष कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
अम्बिकापुर । राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दूरदर्शन पर प्रसारित राष्ट्रव्यापी लाइव कार्यक्रम का अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चलने वाले विशेष समारोह की औपचारिक शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि, वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और एकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर के छात्रों ने स्वरबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गीत‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किया, जिसे मुख्य अतिथि सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने खड़े होकर दोहराया। पूरा सभाकक्ष देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है। यह गीत आज भी देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को प्रज्वलित करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस गीत को अपने जीवन में आत्मसात करें और नई पीढ़ी तक इसकी भावना पहुंचाएं।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर जिले में चरणबद्ध कार्यक्रम का आयोजन वर्षभर किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरणः 07 से 14 नवंबर 2025, द्वितीय चरणः 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरणः 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरणः 01 से 07 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह)
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा vandemataram150.in नामक विशेष पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें नागरिक ‘वंदे मातरम’ की धुन के साथ अपने स्वर में यह गीत गाकर अपलोड कर सकते हैं। पोर्टल पर गीत के बोल, संगीत और सार्टिफिकेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकें।
तो आइए, राष्ट्रीय गीत का उत्सव मनाएं जिसने करोड़ों देशवासियों के हृदय में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जगाई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

    *अंजोर विजन-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विभागीय समन्वय, डेटा आधारित नीति निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर*   *बस्तर अंजोर के माध्यम से बस्तर को देश का सबसे…

    Read more

    समाधान शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और समाधान का मजबूत सेतु : विधायक मोहले

    *सुशासन तिहार: मुंगेली के सतनाम भवन में समाधान शिविर का हुआ आयोजन*   रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी