Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की घोषणा पर जिला प्रशासन की त्वरित अमल, बल्दाकछार में विभागों द्वारा कार्यवाही शुरू

बलौदाबाजार, 13 मई 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जल संसाधन एवं क्रेड़ा विभाग के एसडीओ और सब इंजीनियर आज विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम बल्दाकछार पहुंचे और सर्वे का काम शुरू किया।

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप नदी तट को कटाव से बचाने के लिए महानदी में तटबंध निर्माण हेतु मंगलवार को जल संसाधन विभाग के इंजिनीयर द्वारा सर्वे किया गया । कार्यपालन अभियंता ने बताया कि महानदी के बाढ़ से प्रति वर्ष तेजी से हो रहे कटाव से ग्राम बल्दाकछार को सुरक्षित रखने हेतु नदी के दाएं तट में पक्का तटबंध बनाना आवश्यक है। इसके लिए सर्वे का कार्य जारी है।महानदी के तट में लगभग डेढ़ किलोमीटर की लम्बाई में हो रहे कटाव को रोकने के लिए लगभग 5 मीटर स्लांट हाईट में सीमेंट कांक्रिट की संरचना बनाकर कटाव को रोका जाएगा। इस कार्य की निर्माण लागत 888.00 लाख अनुमानित है। तटबंध निर्माण से महानदी के बाढ़ के पानी से हो रहे कटाव को रोका जा सकता है।

इसीतरह मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप ग्राम बल्दाकछार में हाई मास्ट लाइट लगाने हेतु क्रेड़ा विभाग के इंजीनियर ने सरपंच व ग्रामीणों के साथ सर्वे किया। क्रेड़ा के इंजीनियर ने बताया कि ग्राम बल्दाकछार में हाई मास्ट सयंत्र स्थापना हेतु गुड़ी चौक एवं कमारपारा का चयन सरपंच एवं ग्रामवासियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। स्वीकृति हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत 9 मई 2025 को आकस्मिक निरीक्षण में ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर कई घोषणाएं की और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये थे।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी