Ro no D15139/23

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 15 हजार 747 परिवारों को मिला पक्का आवास

प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत महा गृह प्रवेश कार्यक्रम
जिला पंचायत सीईओ हुए कार्यक्रम में शामिल
हितग्राहियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित


अम्बिकापुर 30 मार्च 2025/
 चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के 15 हजार 747 जरूरतमंद परिवारों को पक्के घरों की चाबियाँ सौंपी गईं। इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी लाभार्थियों ने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ सपरिवार गृह प्रवेश किया।

जिले के विकासखंडवार लाभान्वित में
 अंबिकापुर के 3 हजार 007 , बतौली से 1हजार 771, लखनपुर से 2 हजार 821, लुंड्रा से 2 हजार 213, मैनपाट से 1हजार 664, सीतापुर में 2 हजार 179 और उदयपुर के 2 हजार 092 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत सीईओ कार्यक्रम में हुए शामिल

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चठिरमा, खलिबा और मानिक प्रकाशपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने नवरात्रि एवं प्रधानमंत्री आवास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “गरीबों को सुरक्षित आवास देना शासन-जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके उन्होंने गांव को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इस योजना के तहत सर्वे कार्य चल रहा है और पात्र लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया कि वे शासन की जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासन का सहयोग करें। अन्य लाभार्थियों  को मकान बनाने के लिए प्रेरित करें।

शासन की योजना से मिला सुरक्षित मकान
अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चठिरमा के रहने वाले लाभार्थी श्री नरेश राय मूक-बधिर हैं। उनकी पत्नी श्रीमती गौरी राय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान है। मेरे पति बोल नहीं सकते मेरे दो बेटे बहू इस मकान में रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह बिहान योजना में स्व सहायता समूह में काम करतीं हूं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली प्रोत्साहन राशि और बिहान समूह से ऋण लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास को अपने जरूरत के हिसाब से बनाया हैं, उन्होंने कहा कि आज मेरा परिवार इस आवास में सुरक्षित महसूस कर रहा है इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!