Ro no D15139/23

एक शिकायत पर कई माह से खराब ट्रांसफार्मर हुआ दुरुस्त, 150 उपभोक्ताओं को मिली बिजली की सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली बड़ी राहत

 

रायपुर, 16 जुलाई 2026/ प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इस दिशा में एक प्रभावी मंच के रूप में स्थापित हुई है, जहां दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसे का मंच बन रही है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा, वार्ड क्रमांक-3 के ग्रामीणों को भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से बड़ी राहत मिली। यहां कई माह से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण लगभग 150 उपभोक्ता बिजली की समस्या से परेशान थे। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों के घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और रोजमर्रा की अन्य जरूरतें प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज की शिकायत

ग्राम हीरानार निवासी श्री लखन यादव ने सबसे पहले विद्युत वितरण कार्यालय में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उन्होंने गूगल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी प्राप्त की और मई 2026 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कराया। इसके बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

150 उपभोक्ताओं को मिली राहत

ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने के बाद तेलगा पारा क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे लगभग 150 उपभोक्ताओं को राहत मिली और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या फिर से सामान्य हो गई। शिकायतकर्ता श्री लखन यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समस्या के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रही है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई प्राप्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात