Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम टुकू पानी में  पुनः बहाल हुई बिजली की आपूर्ति

ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित थी विद्युत सप्लाई
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 10 जून 2025/  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम  टुकूपानी में विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की समस्या से जूझ रहे  ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया।
तहसील  कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम  टुकू पानी के मंगल भवन के पास वाला  ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह ग्रामवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे थे।  ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर इस समस्या के बारे में अवगत कराने के साथ ही बताया कि उनका गांव हाथी विचरण क्षेत्र में आता है, साथ ही जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने इसके जल्द समाधान की मांग की। कैंप कार्यालय की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा वहां पर ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन समस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

  • Related Posts

    जमीन संबंधी शिकायतों पर प्रशासन सख्त कलेक्टर ने पत्थलगांव प्रकरण की जांच हेतु जिला स्तरीय समिति गठित की 7 दिवस में रिपोर्ट देने के निर्देश, तथ्यों की बिंदुवार होगी जांच

      जशपुरनगर 13 मई 2026/ पत्थलगांव क्षेत्र में जमीन संबंधी शिकायतों के संबंध में जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर  रोहित…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना जिले का पहला NQAS प्रमाणित संस्थान

     जशपुरनगर 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम