Ro no D15139/23

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 11 जून को विश्व रक्तदाता दिवस का होगा आयोजन

जशपुरनगर 10 जून 2025/ जिले में  विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पर्याप्त, नियमित, स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्त सुनिश्चित करने के लिए रक्तदान की महत्ता को दर्शाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसके लिए 11 जून 2025 को समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन होगा।

इस विश्व रक्तदाता दिवस अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्त एवं प्लाज्मा दान की आवश्यकता और रोगियों को उनके जीवन पर प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना, नए रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के लिये प्रोत्साहित करना, जिससे पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, दूसरों के स्वास्थ्य और जनकल्याण पर रक्तदाताओं के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करना और रक्तदान के माध्यम ने एकजुटता, करुणा और सामुदायिक मूल्यों को बढावा देना है। इस अवसर पर अधिक से अधिक रक्तदाताओं का पंजीयन कराकर उन्हें निरंतर रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में सभी लोगों को नियमित रक्तदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण समुदायों में रक्तदाताओं को सम्मानित करने तथा जनभागीदारी की भावना के साथ जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को शामिल करते हुए रक्तदान करने हेतु जनजागरूकता, प्रसार हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल