Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर 2 सड़कों की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को होगी बड़ी सहूलियत कुल 5.20 किमी सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत, आवागमन और विकास को मिलेगी गति

 जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के आधार पर इन कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ 10 लाख 08 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वीकृत कार्यों में जशपुर जिले के बच्छरांव गंगुटोली से शासकीय स्कूल बच्छरांव तक 1.00 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण शामिल है, जिसके लिए 1 करोड़ 15 लाख 53 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम बच्छरांव (कुसुमटोली) से बच्छरांव (खुरसागाड़ा) तक 4.20 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ 94 लाख 55 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से बच्छरांव क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं ग्रामीणों को बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने में समय और लागत दोनों की बचत होगी।
सड़क निर्माण से क्षेत्र में कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। किसान अपनी उपज को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं की पहुंच भी तेज और सुगम होगी। यह स्वीकृति क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण जनजीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार आएगा।

  • Related Posts

    भद्रा रीवापार समूह जलप्रदाय योजना के फील्ड पर उतरे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे भाठागांव में जल जीवन मिशन की हुई जांच: हितग्राही के घर पहुंचकर नल जल आपूर्ति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

     *रामभाठा गांव में इंटेकवेल वॉटर प्लांट को 30 मई तक पूरा करने के निर्देश* *मिरोनी बैराज कार्य में देरी पर ठेकेदार को नोटिस व पेनाल्टी के आदेश* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च…

    Read more

    इन ग्रामों में होगा 1 अप्रैल को राजस्व शिविर राजस्व कार्यों जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार का होगा निराकरण

     सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत