Ro no D15139/23

कलेक्टर भोसकर की पहल पर नेत्रहीन बच्चों के स्कूल में लगाया गया विशेष शिविर, कलेक्टर सपत्नीक पहुंचे बच्चों से मिलने

बच्चों की सुविधाओं के मद्देनजर कार्य शुरू, स्वास्थ्य शिविर में चिन्हांकित तीन बच्चों को निःशुल्क इलाज हेतु भेजा जाएगा रायपुर
बच्चों की गीत संगीत प्रतिभा को प्रोत्साहित करने भेंट किया हारमोनियम, गणतंत्र दिवस पर बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति देने अधिकारियों को दिए निर्देश

अम्बिकापुर 06 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की संवेदनशील पहल पर सोमवार को बतौली स्थित नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय में आधार एवं आयुष्मान कार्ड सहित चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दिव्यांग छात्र छात्राओं को गरम कपड़ों का भी वितरण किया गया। अपने बीच कलेक्टर को पाकर बच्चे बेहद उत्साहित हुए और सुरीले स्वागत गीतों के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर सपत्नीक बच्चों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान एसपी श्री योगेश पटेल, एसडीएम बतौली श्री रवि राही, प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह सहित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आगामी गणतंत्र दिवस पर इन बच्चों का विशेष कार्यक्रम मुख्य समारोह में रखे जाने कलेक्टर ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

चिकित्सा शिविर में चिन्हांकित तीन बच्चों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता
कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांग बच्चों की जांच की गई जिसमें दो बच्चों को आंखों की ऊपरी पलक के पूरे ना खुल पाने से संबंधित परेशानी की पहचान हुई। आगामी समय में उन्हें निःशुल्क इलाज हेतु एम्स भेजा जाएगा, इलाज के बाद वे सामान्य रूप से देख सकेंगे। एक बच्चे को हृदय से संबंधित बीमारी की पहचान हुई जिसे निःशुल्क इलाज हेतु रायपुर भेजा जाएगा। कलेक्टर श्री भोसकर ने प्राथमिकता से बच्चों के इलाज हेतु समन्वय करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। इसके साथ ही जिन बच्चों के आधार कार्ड  और आयुष्मान कार्ड नहीं थे, उनके कार्ड बनाने पंजीयन की प्रक्रिया की गई।

बच्चों के साथ बैठे जमीन पर, हारमोनियम भेंट कर गीत संगीत हेतु किया प्रोत्साहित, बाद में उन्हीं के साथ भोजन किया
कलेक्टर श्री भोसकर ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे बात की। उन्होंने बच्चों की गीत संगीत की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें अपनी ओर से हारमोनियम भी भेंट किया। छात्र सुकलु, छात्राएं संध्या, चन्दा आदि ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी गीत सुनाए।
कलेक्टर ने सपत्नीक बच्चों के साथ भोजन किया और उनकी शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं को दुरुस्त करने अधिकारियों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कलेक्टर ने स्कूल एवं छात्रावास का निरीक्षण कर बच्चों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने अधिकारियों को निर्देशित किया था जिसके परिपालन में आज विशेष शिविर आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?