Ro no D15139/23

गांव को सुंदर और स्वच्छ रखने की दिशा में बेहतर कार्य करना होगा — कलेक्टर

गांव में हैंडपंप के पास जल संरक्षण संवर्धन के लिए सोखता गड्ढा बनाएं
समूह की दीदियों का राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, और ई श्रम कार्ड बनाने के भी निर्देश
स्व सहायता समूह को स्वरोजगार के लिए ऋण देने में रूचि नहीं लेने वाले बैंक से शासकीय राशि निकालकर सहायता करने वाले बैंक में जमा करने के निर्देश
कलेक्टर ने जनपद सीईओ की समीक्षा बैठक लेकर  विभागीय योजनाओं की समीक्षा

जशपुरनगर 24 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद सीईओ की समीक्षा बैठक लेकर स्व सहायता समूह का गठन, आजीविका मूलक गतिविधियां, ग्रामीण सचिवालय, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-मन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान स्व सहायता समूह का ज्यादा से ज्यादा गठन कर उनको आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समूह को बैंक से ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जो बैंक ऋण देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं ऐसे बैंक से शासकीय जमा राशि निकालकर कर सहायता प्रदान करने वाले बैंक के खाते में राशि जमा करवाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए हैं।
जनपद सीईओ को अपने अपने विकास खंड में बीएल सी सी की सभी बैंकों की बैठक लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ग्रामीण सचिवालय ग्राम पंचायतों में सुचारू रूप से संचालित हो रहे है या नहीं की इसकी भी समीक्षा की और नोडल अधिकारी और अन्य विकास खंड अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जो अधिकारी ग्रामीण सचिवालय में उपस्थित नहीं रहते हैं उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ,सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक और सभी जनपद सीईओ, मनरेगा, स्वस्थ भारत मिशन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों में स्व सहायता समूह के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि सभी विकास खंडों में मॉडल गांव का चयन करके उस गांव में से रिग्रेशन शेड, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन,हैंडपंप के पास जल संरक्षण संवर्धन के लिए सोखता गड्ढा बनाना है, इसी प्रकार गांव की सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं का राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, श्रम कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए हैं।। गांव के चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण और मंदिर परिसर को श्रमदान करके गांव को  स्वस्थ और सुंदर रखने की दिशा में बेहतर कार्य करना होगा ।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों की फील्ड विजिट की जानकारी ली और सभी को अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों की स्थल निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना और जन-मन योजना की भी समीक्षा किए और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    नवाचारी खेती, उन्नत तकनीक, बेहतर फसल चयन से किसान होंगे समृद्ध – विधायक श्रीमती गोमती साय कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 रू कुनकुरी में आधुनिक खेती का महाकुंभ शुरू पत्थलगांव विधायक  गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 25 मार्च तक एक्सपो में किसानों को मिलेंगी नई तकनीकों की जानकारी

     जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से…

    Read more

    खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु सतत् कार्यवाही जारी माँ आईस फैक्ट्री पत्थलगांव और रिलांयस स्मार्ट पांइट जशपुर में किए गए औचक निरीक्षण

      जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?