Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवारों को 32 लाख की दी गई आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की दी गई आर्थिक मदद

जशपुरनगर 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 32 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। विदित हो कि इस हृदयविदारक घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 24 अन्य घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा सुविधा और आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
आज प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जुरुडांड में घर-घर जाकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुआवजा वितरण के दौरान श्री मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सीदाम, जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता, श्री हरिश आरीक, मंडल उपाध्यक्ष श्री बंधर यादव, तहसीलदार श्री महेश्वर उईके, नायब तहसीलदार श्री मिश्रा अन्य तहसील स्टाफ सहित सरपंच और ग्रामवासी मौजूद रहा।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!