Ro no D15139/23

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रकाश मोदी का हुआ जशपुर आगमन

जिले के अल्पसंख्यक वर्गों के प्रतिनिधियों से  विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
अल्पसंख्यक समाज की प्रगति किसी भी जिले की समग्र प्रगति के लिए आवश्यक- श्री प्रकाश मोदी

जशपुरनगर 04 अक्टूबर 2025/ जिला जशपुर में विगत दिवस राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्री प्रकाश मोदी का आगमन हुआ। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सहभागिता का मूल्यांकन करना तथा जन समस्याओं को समझते हुए उनके निराकरण के लिए पहल करना था।
जशपुर आगमन के उपरांत श्री मोदी ने  कलेक्टर श्री रोहित व्यास से सौजन्य मुलाकात की तथा जिला पंचायत के सभाकक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय जैसे जैन, ईसाई, सिख, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले की सामाजिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की स्थिति जैसे विभिन्न मुद्दों तथा शासन की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान श्री मोदी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की प्रगति किसी भी जिले की समग्र प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने  सभी योजनाओं का लाभ निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए आयोग हर संभव प्रयास करेगा कि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
श्री मोदी द्वारा सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया की आयोग स्तर पर इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी तथा जिले स्तर की समस्याओं के संबंध में उपस्थित समाज के लोगों को अपर कलेक्टर के द्वारा समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए आश्वस्त किया गया । इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह, सहायक संचालक, जैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र पटानी सहित सभी समाजों के सभी प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!