Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकासखंड कांसाबेल में 4 सड़कों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

7.28 करोड से अधिक की लागत से 4 सड़क सहित पुल-पुलिया का होगा निर्माण
विकास योजनाओं की पहुंच होगी ज्यादा आसान, विकास में आएगी तेजी

जशपुरनगर 08 जनवरी 2025/ दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे समुदायों को विद्यालयों, सेवाओं, अस्पतालों तथा मंडियों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण और सुधार होने से उन्हें सहूलियत मिलने के साथ ही इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने में भी आसानी होती है। अच्छी सड़कें विकास की भी कुंजी भी कही जाती है। सुरक्षित, पक्की सड़कें जिनका उपयोग मौसम के सभी हालातों में किया जा सकता है, जो पहले कभी दुर्गम रास्तों से होकर अस्पताल पहुंचते थे, देरी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी, अब आधुनिक चिकित्सा केन्द्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं। कई शोध बताते हैं कि स्कूलों, कॉलेजों तक पहुंच मार्ग हो जाने से ड्रॉप आऊट संख्या में भी कमी आती है। बाजार तक पहुंच आसान होने से किसानों को फसल का बेहतर मूल्य भी मिल पाता है। जशपुर की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के राज्य की कमान संभालते ही जशपुर के कोने-कोने को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए एक अभियान की तरह सड़क निर्माण की मंजूरी मिलनी शुरू हो गई। कई सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है।
विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांसाबेल विकासखंड में 7 करोड़ 28 लाख 97 हजार रूपए लागत से निर्मित होने वाली 4 सड़कों सहित पुल-पुलिया निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। कांसाबेल  में जिन सड़कों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली उनमें 01 करोड़ 59 लाख 34 हजार रूपए लागत के बगिया मेनरोड से राउतटोली पहुंच मार्ग लंबाई 1.20 किमी पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 33 लाख, 97 हजार रूपए लागत के देवरी से हाईस्कूल पहुंच मार्ग लंबाई 2.40 किमी पुल-पुलिया सहित, 95 लाख 30 हजार रूपए लागत के एन.एच.-43 से चेटबा हाईस्कूल पहुंच मार्ग लंबाई 01 किमी पुल-पुलिया सहित और 2 करोड़ 40 लाख 36 हजार रूपए लागत के सूजीबहार से ढुढरूडांड पहुंच मार्ग लंबाई 2.10 किमी पुल-पुलिया का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में सुशासन दिवस के अवसर पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के विकास के लिए लगभग 726.27 करोड़ रूपए की लागत के 172 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660.33 करोड़ की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे