Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आवागम को सुगम बनाने उच्चस्तरीय पुलों की स्वीकृति मिलने के साथ ही तेजी से संचालित हो रहे हैं निर्माण कार्य

कनेक्टिविटी होगी आसान, दूरस्थ क्षेत्र भी जुड़ेगें शहरों एवं मुख्य मार्गों से

जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2025/   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में यातायात को सुगम और निर्बाध बनाने के लिए विभिन्न नदियों एवं नालों पर उच्चस्तरीय पुलों और पहुंच मार्गों के निर्माण कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है। इनमें से कई कार्यों का निर्माण  आरंभ हो चुका है, जबकि कुछ स्वीकृत कार्य प्रक्रियाधीन हैं। इन पुलों के निर्माण पूरा हो जाने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का न केवल समाधान होगा, बल्कि जिले का सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। सड़कों को विकास की धमनियां कहा जाता है, क्योंकी वे लोगों की आवाजाही को सुगम बनाती है, सड़कों के साथ ही इन पुलों के निर्माण से कीसी बाधा के दूरस्थ क्षेत्र भी मुख्य मार्गों एवं शहरों से जुड़ेगें। शासकीय योजनाओं की पहुंच आसान होगी। इससे जिले की तस्वीर तेजी से बदलेगी और यह क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।
तीन उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग प्रगतिरत, दो उच्चस्तरीय पुलों का मरम्मत कार्य पूर्ण
जिले में दो उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण पूर्णता की ओर हैं, जबकि तीन कार्य प्रगतिरत हैं। इन प्रगतिरत कार्यों में केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर  ईब नदी में 6 करोड़ 06 लाख 91 हजार की लागत के 132 मीटर लंबी पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार चलनी से परसाडीपा मार्ग पर पौरी नदी में 3 करोड़ 14 लाख 24 हजार लागत के 63 मीटर लंबी उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग  और अलोरी-मतलोंगा मार्ग पर ईब नदी पर 4 करोड़ 2 लाख 81 हजार लागत के 90 मीटर लंबी उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इसके साथ ही आवागमन की सुगमता के लिए 49.93 लाख रुपए लागत से ईब नदी पर निर्मित दो उच्चस्तरीय पुलों का मरमत कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इनमें तपकरा फरसाबहार मार्ग पर पमशाला के पास ईब नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल पर वेयरिंग कोट का मरम्मत कार्य और लवाकेरा-कोतबा-लैलूंगा मार्ग पर ईब नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल का एक्सपेंशन जॉइंट का मरम्मत कार्य शामिल है।
यातायात होगा सुगम, स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थाओं पर पहुंच होगी आसान
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि जशपुर जिले का तेजी से विकास हो, इसलिए पिछले 22 महीनों के कार्यकाल में हजारों करोड़ के विभिन्न विकासकार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है और निर्माण कार्य भी द्रुत गति से संचालित हो रहे हैं। जशपुर वनाच्छादित क्षेत्र है। नदियाँ, नाले, पहाड़ और पठार यहां की  प्राकृतिक पहचान हैं।  इन इलाकों में सड़कों और पुलों के निर्माण से आवाजाही की दिक्कतें दूर होंगी और ग्रामीण क्षेत्रों की सीधी कनेक्टिविटी मुख्य मार्गों से हो सकेगी। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में आसानी होगी, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक निर्बाध पहुंच मिलेगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक भी आसानी से पहुँचना संभव होगा।

  • Related Posts

    प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव

      जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के…

    Read more

    सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026 आपसी सहमति से होगा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन पारिवारिक, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों को मिलेगा समाधान का अवसर

     जशपुरनगर 09 जून 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं सहभागी बनाने की दिशा में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित