Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र गति से हो रहा विकास

12 नए उपकेंद्रों के साथ ही सैकड़ों किलोमीटर विद्युत लाइनों का होगा निर्माण
कुनकुरी के हर्राडाढ़ के स्थापित होने वाला सबस्टेशन प्रदेश का 5 वा सबसे बड़ा सबस्टेशन होगा
घर-घर पहुंचेगी बिजली, आद्यौगिक विकास को मिलेगी गति

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के समग्र विकास के लिए एक व्यापक विजन पर कार्य हो रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिले के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों तक संपर्क मार्गों, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने हेतु अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। हर घर बिजली की पहुंच हो,इसके तहत नए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, खंभों का निर्माण, विद्युत तारों के विस्तार और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इससे हर रोशन तो होंगे ही औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कुनकुरी में 400/220 केवी क्षमता के सबस्टेशन, बगीचा के झिकी और फरसाबहार में  132/33 केवी क्षमता का सबस्टेशन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके साथ ही जिले में मुख्यमंत्री विद्युल अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत पत्थलगांव एवं कुनकुरी डीवीजन के अंतर्गत 4-4 गांवों एवं जशपुर डिवीजन के अंतर्गत 01 ग्राम में विद्युत सबस्टेशन एवं विद्युत लाईनों का निर्माण किया जाएगा। पत्थलगांव डीवीजन के अंतर्गत ग्राम रेडे में 3 करोड़ 08 लाख 44 हजार रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 8 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 20 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य, ग्राम पालीडीह में 3 करोड़ 13 लाख 72 हजार की रुपए लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 2.5 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 12 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य, ग्राम खुटेरा में 2.25 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 01 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 07 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य तथा ग्राम चेटबा में 2.52 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 2 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 10 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इसके साथ ही कुनकुरी डिवीजन के अंतर्गत ग्राम सलियाटोली में 2.88 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 6 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 13 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य, ग्राम बीपाटपुर में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 16 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 18 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम भगोरा में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से  3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 5 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 12 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य तथा ग्राम समडामा में 2.91 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 16 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 03 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जशपुर डिवीजन के अंतर्गत ग्राम मैनी में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से  3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 1.4 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 20.5 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

  • Related Posts

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जन मन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा

      जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जन मन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?