Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती जारी कुनकुरी में झारखंड से आ रही 500 बोरी अवैध धान जब्त

जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी प्रक्रिया का सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही धान की अवैध खरीदी-बिक्री एवं अनधिकृत परिवहन पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी रखते हुए प्रभावी नियंत्रण किया जाए।
कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन देर रात तक पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसी क्रम में कुनकुरी में झारखंड के बसिया से आ रही 500 बोरी अवैध धान को राजस्व विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया और नारायणपुर थाना के सुपुर्द किया गया।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को कुनकुरी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर वाहन क्रमांक ब्ळ 04 5494 की जांच की। जांच के दौरान वाहन में 500 बोरी धान लोड पाया गया, जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में यह सामने आया कि वाहन बगीचा की ओर जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा वाहन एवं धान को नारायणपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है तथा प्रकरण में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम 7 अप्रैल से करेंगे संभागवार विभागीय समीक्षा

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संभागवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। मंत्री…

    Read more

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

    *मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटन* *ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली, लगभग 5 हजार लोगों को होगा लाभ* रायपुर 06 अप्रैल 2026 / प्रदेश सरकार द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….