Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

धमतरी 1 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बीते दिन तहसील भखारा अंतर्गत ग्राम मड़ईभाठा में शासकीय भूमि पर दीवार एवं तार घेरा कर किए गए पांच अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।
कार्रवाई से पूर्व पंचायत द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपन्न की। पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि “शासकीय भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वे शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न करें तथा सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण में सहयोग दें।”

  • Related Posts

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

    *30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित*   *महतारी वंदन की राशि से बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन का पर्व, घर-परिवार की खुशियों में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से