Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम के 129 शालाओं में बालिका शौचालय को मिली स्वीकृति

*वीबी जीरामजी से बालिकाओं को मिलेगा सुविधाओं का लाभ*

 

*स्वीकृति आदेश जारी होते ही ग्राम पंचायतों ने निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ*

 

रायपुर, 05अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के 129 शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शालाओं में बालिकाओं को शौंचालय का अधिकार दिलाने के लिए 5 करोड़ 53 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्माण को विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) के तहत उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शौचालय के निर्माण के लिए विभिन्न स्कूलों की सूची जिला पंचायत को प्रस्तुत की गई थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है ताकि स्कूली बच्चों के सुविधाओं में विस्तार करते हुए स्वच्छ कबीरधाम की ओर एक कदम और आगे बढ़ाया जा सके। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत जी राम जी योजना के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा था कि इस नई योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के साथ स्कूलों में बच्चों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। इसी क्रम में यह स्वीकृति ग्रामीण बालिकाओं के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगी।

*ग्राम पंचायतें करेंगी निर्माण कार्य*

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि समुदाय के लिए बालिका शौचालय का निर्माण प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को एजेंसी निर्धारित किया गया है। प्रत्येक स्कूलों में 4 लाख 30 हजार रुपए की लागत से कार्य स्वीकृत किया गया है। सभी कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश कार्य एजेंसी को दिए गए हैं तथा मैदानी कर्मचारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर करने कहां गया है।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जनपद पंचायत बोड़ला क्षेत्र के 25 शालाओं हेतु 1 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपए, जनपद पंचायत कवर्धा क्षेत्र में 3 शालाओं के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र के 15 शालाओं हेतु 64 लाख 50 हजार रुपए एवं जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र के 86 शालाओं हेतु 3 करोड़ 69 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।

 

*वीबी जीरामजी से ग्रामीणों को रोजगार और बालिकाओं को मिलेंगे सर्व सुविधा युक्त शौचालय*

शौचालय निर्माण से शालाओं में बालिकाओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा तथा निर्माण कार्य से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को प्रतिदिन 300 रूपए का मजदूरी भुगतान उनके बैंक खाते में सीधे प्राप्त होगा। इस तरह 129 शौचालय के निर्माण कार्य से लगभग 75 से 80 लाख रुपए का मजदूरी भुगतान ग्रामीणों को सीधे उनके खाते में प्राप्त हो जाएगा। वीबी जीरामजी योजना से एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के अधोसंरचना का विस्तार होगा तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को रोजगार, उसका मजदूरी भुगतान तथा बालिकाओं को सर्व सुविधा युक्त शौचालय की व्यवस्था स्कूलों में प्राप्त हो सकेगी।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!