Ro no D15139/23

सेवा सेतु योजना से शासकीय सेवाएं हुईं सरल, यशवंत कुम्भकार को समय पर मिला आय प्रमाण पत्र

*ग्रामीण क्षेत्रों में आसान, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाओं से बढ़ रहा आमजन का विश्वास*

 

*सेवा सेतु केंद्रों ने घटाई कार्यालयों की दौड़, समय और धन दोनों की हो रही बचत*

 

रायपुर, 05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से शासकीय सेवाओं को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है। सेवा सेतु केंद्रों में आय, जाति, निवास सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक शासकीय सेवाओं का त्वरित लाभ मिलने से आम नागरिकों को अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

 

*निर्धारित समय-सीमा में मिला आय प्रमाण पत्र*

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के चौकी निवासी श्री यशवंत कुम्भकार ने सेवा सेतु केंद्र, चौकी में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद केंद्र के कर्मचारियों ने आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें अपनी आवश्यक शासकीय प्रक्रिया पूरी करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

 

*एक ही स्थान पर पूरी हुई सभी औपचारिकताएं*

श्री यशवंत ने बताया कि पहले छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए भी कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो गईं और बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की सुविधा और सुशासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

*मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

श्री कुम्भकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए शासकीय सेवाओं को सहज, सुलभ और भरोसेमंद बना दिया है। इससे समय और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ शासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!