Ro no D15139/23

नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम दिन नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर हेतु कुल 06 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र QQ in

नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष हेतु 03 प्रत्याशियों एवं नगर पंचायत सीतापुर अध्यक्ष हेतु 06 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
29 जनवरी को होगी संवीक्षा एवं 31 जनवरी तक ले सकेंगे नाम वापस

अम्बिकापुर 28 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025  के तहत नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम दिन मंगलवार को रहा। नगर पालिका निगम महापौर के लिए कुल 06 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। जिनमें भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती मंजूषा भगत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री अजय तिर्की, आम आदमी पार्टी से श्री राजीव लकड़ा,हमर राज पार्टी श्री तरूण कुमार भगत, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्रीमती माधुरी सिंह सांडिल ने नामांकन दाखि़ल किया है। वहीं नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु 154 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नगर पंचायत लखनपुर में 03 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष एवं 36 प्रत्याशियों ने पार्षदों हेतु नामांकन पत्र किए दाखि़ल-

नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक कुल 03 अध्यक्ष हेतु नामांकन पत्र दाखि़ल किए गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से अनिशा गुप्ता एवं सावित्री साहू,  इण्डियन नेशनल कांग्रेस से शिखा रमेश जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डों हेतु कुल 36 प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन पत्र दाखि़ल किए हैं।

नगर पंचायत सीतापुर में 04 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष एवं 49 प्रत्याशियों ने पार्षदों हेतु नामांकन पत्र किए दाखि़ल-
नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक कुल 04 अध्यक्ष हेतु नामांकन पत्र दाखि़ल किए गए हैं, जिसमें  भारतीय जनता पार्टी से अमृता पैकरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री प्रेम दान कुजूर तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री गिरधर राम भगत एवं सुरेंद्र पैकरा द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। वहीं नगर पंचायत सीतापुर के 15 वार्डों हेतु कुल 49 प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन पत्र दाखि़ल किए हैं।

  • Related Posts

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अंतरराज्यीय लेवल की मदिरा जप्त

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/ जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त…

    Read more

    पक्के घर की सौगात और बोनस की खुशियां, इस बार किसान झुन्ना सिंह की होली होगी खास पक्का आवास बनकर तैयार, धान की बोनस राशि से घर में चढ़ेगा खुशियों का रंग

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। जिले के लखनपुर…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख