Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर इचकेला के बालिका क्रिकेट टीम को 15 क्रिकेट किट और गेंद उपहार स्वरूप भेंट किया

बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को जन्म दिन की दी शुभकामनाएं
बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले को किया गौरवान्वित

जशपुर 22 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस के अवसर पर जशपुर विकास खंड के ग्राम इचकेला के बालिका क्रिकेट टीम ने बगिया निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्म दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
जिले का नाम रोशन कर चुकी छात्राओं को मुख्यमंत्री ने प्रदान की क्रिकेट किट
क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहित करते हुए 15 क्रिकेट किट एवं गेंद प्रदान किए। छात्रावास की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करें।
उल्लेखनीय है कि इचकेला एमसीसी (प्बीामसं डब्ब्) की बालिकाओं का ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
वर्तमान में इस इनफॉर्मल अकादमी से कुल 17 बालिकाएँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं तथा बोर्ड मैचों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
वर्ष 2025 में सरगुजा संभाग ने 25 वर्षों में  पहली बार राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक विजय में इचकेला एमसीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, क्योंकि सरगुजा संभाग की विजेता टीम में शामिल 11 खिलाड़ियों में से 9 खिलाड़ी इचकेला एमसीसी से थीं।
इसी प्रकार, अंडर-19 वर्ग में सरगुजा संभाग ने रजत पदक अर्जित किया, जिसमें टीम की 11 में से 8 खिलाड़ी इचकला एमसीसी से थीं।
वर्ष 2025 में रायगढ़ में आयोजित इंटर-स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया, उसमें भी इचकेला एमसीसी की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
अब तक इस ग्रुप से 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
इन उपलब्धियों के पीछे श्री संतोष श्री शंकर सोनी जी एवं श्रीमती पंडरी बाई का समर्पित मार्गदर्शन एवं सतत योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य किया है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात