Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का किया लोकार्पण

राजनांदगांव 08 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा। उन्होंने थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा एवं पूरे स्टॉफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त नारी सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पति-पत्नी से जुड़े, दहेज प्रताडऩा, मानसिक प्रताडऩा, घरेलु हिंसा से पीडि़त महिला एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा पर महिला थाना में एफआईआर कर सकेंगी। दो प्रधान आरक्षक एवं तीन महिला आरक्षक है। महिलाओं की काउंसलिंग के लिए 12 महिला काउंसलर है। इस अवसर पर श्री भावेश बैद, श्री राजेश श्यामकर, काउंसलर श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती एकता अग्रहरि सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ग्राम बरगा के सूर्यसभा में हुए शामिल

    – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी*   *- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में लाभान्वित हितग्राहियों ने की अपनी प्रतिक्रिया*  …

    Read more

    कलेक्टर जनदर्शन में नंदा झरिया की समस्या का हुआ समाधान

    – लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरण का हुआ निराकरण* राजनांदगांव 17 जून 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग