Ro no D15139/23

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

*विधायक भावना बोहरा द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कराया पंजीयन*

इस वर्ष 15 फ़रवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा शिवभक्तों के लिए विशेष आयोजन किया गया है। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग में हजारों विवाहित जोड़ें और श्रद्धालु एक साथ पुरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे और अपने परिवार के साथ-साथ पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रगति एवं सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस पुण्य अवसर पर शामिल होकर रुद्राभिषेक करने हेतु विवाहित जोड़ों और श्रद्धालुओं को अपना पंजीयन कराना होगा जिसके लिए वे अपनी नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) से पंजीयन पत्र प्राप्त कर उसमें उल्लेखित जानकरी दर्ज कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। रुद्राभिषेक के पश्चात् पुरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का प्रवाह संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर भंडारा एवं महाप्रसादी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन को लेकर जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना पंजीयन कराया है।

विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर सनातन संस्कृति के प्रसार हेतु धार्मिक आयोजन एवं पद यात्रा किये हैं। सावन माह में प्रतिवर्ष अमरकंटक में उनके द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्री जो अमरकंटक में जलाभिषेक के लिए कठिन पद यात्रा करके जाते हैं उनकी सेवा एवं सुविधा के लिए वहां निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की जाती है जहाँ प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों का आगमन होता है और उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलता है। गत वर्ष स्वयं विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर से जल लेकर भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा की। उन्होंने 6 दिनों में माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से लहनी, खुड़िया, पंडरिया, मोहतरा से डोंगरिया महादेव में शिवजी का जलाभिषेक करने के तत्पश्चात डोंगरिया महादेव से बोड़ला होते हुए भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना व शिवजी का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा समाप्त की जिसमें सैकड़ों कांवड़ यात्री भी उनकी इस यात्रा में सहभागी बने। एक बार पुनः उनके द्वारा ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक का पुण्य आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर क्षेत्र की जनता एवं श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवन भोलेनाथ जी के प्रति भक्तजनों की आस्था और पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा, आशीर्वाद एवं जनता के स्नेह और सहयोग से इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन एवं पुण्य अवसर पर ग्राम कामठी के स्कूल मैदान में 151 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर 151 मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पार्थिव शिवलिंग पर विवाहित जोड़ें एवं श्रद्धालु एक साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक करेंगे। यह आयोजन सामूहिक भक्ति, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना का अद्भुत संगम होगा, जहाँ हम सभी एक साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना कर क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना करेंगे। रुद्राभिषेक के पश्चात् पुरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का प्रवाह संस्कार किया जाएगा। यह आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सनातन परंपराओं से जोड़ने, धार्मिक संस्कारों को संरक्षित करने तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। मैं पंडरिया विधानसभा की जनता से आग्रह करती हूँ कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी से बड़ी संख्या में पधारें। आप सभी की उपस्थिति, सहभागिता एवं आशीर्वाद इस आयोजन को और अधिक सफल, भव्य एवं पुण्यदायी बनाएगा।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी