Ro no D15139/23

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा डेंगू से बचाव के संबन्ध में लोगों को किया गया जागरूक

अम्बिकापुर 18 मई 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  पी.एस.मार्को के निर्देशन में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘‘डेंगू नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी जांच करें, देंखें, साफ करें, ढकें’’ थीम पर हुआ। इस अवसर पर जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम, बैठक, स्वास्थ्य, शिक्षा, सोर्स रिडक्शन गतिविधि, नारा लेखन एवं विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से डेंगू रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूक किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि डेंगू बीमारी वायरस से होने वाली बीमारी है जो कि मादा एडिस एजिप्टी मच्छर के द्वारा फैलता है। यह मच्छर दिन के समय काटते हैं तथा रूके हुये साफ पानी में अण्डे देती है, इससे बचाव हेतु अपने घर के आस-पास गड्ढे, कूलर, गमले, नारियल के खोल, फ्रिज ट्रे, टायर, अनुपयोगी बर्तन में पानी जमा ना होने दें। निस्तारी योग्य पानी में लार्वीसाइड का उपयोग करें, कूलर का पानी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाकर दुबारा उपयोग करें एवं मच्छरदानी का उपयोग करें। डेंगू के लक्षण के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि इसमें बुखार, उल्टी, जी मिचलाना, शरीर में लाल चक्ते, जोड़ों में दर्द, आँख घुमाने पर आँखों के पीछे दर्द होता है। उन्होंने बताया कि इसके प्रारंभिक जांच के लिये जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आर.डी.टेस्ट किट द्वारा निःशुल्क जांच किया जाता है तथा डेंगू प्रकरण की पुष्टि हेतु राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में एलाईजा जांच की सुविधा उपलब्ध है।

  • Related Posts

    घुमका में कांग्रेस की जीत पर भाजपा का पलटवार: कोमल सिंह राजपूत

    राजनंदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल  सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से भ्रामक, आधारहीन और हताशा का…

    Read more

    किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सुपेबेड़ा की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु तेल नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत*   *अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, नैनो उर्वरकों के उपयोग…

    Read more

    NATIONAL

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?