Ro no D15139/23

रजत जयंती वर्ष पर विद्युत वितरण केंद्रों में समारोह आयोजित, उपभोक्ता सम्मानित

अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में सरगुजा संभाग के अंतर्गत विभिन्न वितरण केन्द्रों में 2 से 4 फरवरी तक समारोह आयोजित किया गया। सरगवां, लटौरी, राजापुर, दरिमा, कुन्नी, धौरपुर, अम्बिकापुर (ग्रामीण), लखनपुर, लुण्ड्रा, लमगांव, पेटला एवं सीतापुर में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उपभोक्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

समारोहों में विद्युत व्यवस्था की भूमिका, उपभोक्ताओं के योगदान तथा शासन स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से पी.एम. कुसुम योजना एवं पी.एम. सूर्य घर योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। बीपीएल श्रेणी के ऐसे पाँच उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने निर्धारित यूनिट के अनुरूप विद्युत खपत की। इसके अलावा पाँच घरेलू उपभोक्ताओं को, जिन्होंने पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से बिना बकाया के बिजली बिल का भुगतान किया, प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कृषक जीवन ज्योति योजना के पाँच हितग्राहियों तथा पीएम सूर्य घर योजना के पाँच लाभार्थियों को भी लक्की ड्रा के माध्यम से सम्मानित किया गया।

समारोहों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार, ऊर्जा संरक्षण और उपभोक्ता सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब