Ro no D15139/23

राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर 10,001 पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के कुल 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। इनमें सरगुजा जिले के 10,001 हितग्राही भी शामिल रहे।
सरगुजा जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के अंतर्गत अम्बिकापुर में 2126, बतौली में 1082, लखनपुर में 2219, लुण्ड्रा में 1174, मैनपाट में 993, सीतापुर में 1165 तथा उदयपुर में 1242 ग्रामीण परिवारों ने अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल द्वारा जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत कोरिमा में हितग्राही श्री गोविंदा कोरवा एवं ग्राम पंचायत पटोरा में हितग्राही श्रीमती संकुती के नवीन आवास का गृह प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर हितग्राहियों ने पारंपरिक विधि-विधान से दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली और साज-सज्जा के साथ नए घर में प्रवेश किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को आभार पत्र एवं “खुशियों की चाबी” भेंट की गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें अपने सपनों का घर और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।

  • Related Posts

    पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़ ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह

    ​रायपुर,13 अगस्त 2026/कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा…

    Read more

    बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां