Ro no D15139/23

छुरिया विकासखंड के ग्राम सड़क चिरचारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मोर गांव मोर पानी महाभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

– जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई
राजनांदगांव 05 जून 2025। छुरिया विकासखंड के ग्राम सड़क चिरचारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित मोर गांव मोर पानी महाभियान कार्यक्रम में शामिल हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि जल ही जीवन है और हम सभी को वर्षा के जल का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को घरों में सोखता गड्ढा का निर्माण कर वर्षा के जल को संरक्षित कर जल संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर जल संरक्षण का कार्य करना चाहिए और दूसरों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी ने जल संरक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभापति जनपद पंचायत छुरिया श्री पल्लीस्वामी नायडू, जनपद सदस्य श्रीमती भानबाई मंडावी व श्रीमती राधिका, सरपंच सड़क चिरचारी श्री गुलचरण कतलाम, पूर्व जनपद सदस्य श्री आनंद वेलकर व श्री धर्मवीर चन्द्रवंशी, श्री राजेश्वर धु्रव, एसडीओ श्री जीपी लारिया, श्री मोहित पौडोती, श्री चन्द्रशेखर धु्रव, श्री फतेश देवांगन, सुश्री हेमलता बाघमारिया, प्रोग्रामर बिहान श्री गंजीर सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

  • Related Posts

    जिले में घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य

    *- कलेक्टर ने दी जमाखोरी और अधिक वसूली पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी* राजनांदगांव 22 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में घरेलू…

    Read more

    खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्रवाई

    *- खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले 13 वाहनों पर 4 लाख 98 हजार रूपए की चलानी कार्रवाई एवं 4 वाहनों को जप्त कर किया गया नजदीकी थाने को सुपुर्द*…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’