Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशदेखा में पर्यावरण संरक्षण के महत्व बताते हुए प्लास्टिक मुक्त जशपुर बनाने का लिया गया संकल्प

प्रकृति का संरक्षण सब अपनी जिम्मेदारी मानकर चले, वनों को आग से बचाएं विधायक श्रीमती रायमुनी भगत
पौधारोपण और सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की गई

जशपुरनगर 05 जून 2025/ आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण और सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर विधायक एवं अधिकारियों ने प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों को इंगित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त जशपुर बनाने शपथ लिया गया।
देशदेखा में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विधायक श्रीमती भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री ओंकार यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार राठिया सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिघियों ने पर्यावरण संकल्प के साथ एक पेड़ मां के नाम पौधा का रोपण किया। इसके साथ ही सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई भी की।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति पूजक थे। जंगलों पहाड़ो के बीच रहकर उसका संरक्षण करते थे। आज पूरा विश्व दोना-पत्तल और मिट्टी के बर्तन का के महत्व को समझते हुए उसका उपयोग कर रहे हैं। हमारे पूर्वज सदियों से इसका उपयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पुटु व महुआ के लिए जंगलों में आग ना लगाएं इससे जंगलों को नुकशान होता है और पर्यावरण भी प्रदूषित होती है।
श्रीमती भगत ने कहा की पेड़ो को लगाना और उसका संरक्षण करना हम सब अपनी जिम्मेदारी मानकर चले तो धरती फिर से पुराना स्वरूप में लौट आएगी। उन्होंने कहा कि वह पर्यावरण की प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हुए वह विवाह और अन्य समारोह में फलदार पौधे उपहारस्वरूप प्रदान करते आ रही है। शादी समारोह में प्लास्टिक के समानों के बदले दोना-पत्तल का उपयोग किया जाए तो प्रदूषण भी कम होगा और स्व सहायता समूहो को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में पशु-पक्षियों के महत्व को बताते हुए कहा कि उनके मायके में पक्षियों को मारने पर मनाही थी क्योंकि गौरैया सहित अन्य पक्षी किड़े-मकोड़ों को खाते थे इससे फसलों को नुकशान नहीं होता था। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए इसके उपयोग न करने की अपील भी की
कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि  हम छोटे-छोटे कदम उठाकर प्लास्टिक के उपयोग को कम कर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। प्लास्टिक नदियों समुद्र, तालाब में जाता है। मक्षलियों के शरीर में प्लास्टिक के कण पाए गए हैं। इसके सेवन से इंसानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। जमीन में पानी का रिसाव कम होने से ग्राउंड वाटर लेवल भी कम हो रहा है।  हर व्यक्ति प्लास्टिक उपयोग ना करने का संकल्प ले तो पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि लोग प्लास्टिक के बजाए कपड़े का थैला उपयोग करेें। अपने घर से स्टील का बॉटल में पानी लेकर चले तो प्लास्टिक के उपयोग, पलास्टिक के पैकेटबंद समानों का उपयोग ना करें तो हम प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा की  मृदा संरक्षण और प्रकृति को हरा-भरा करने के लिए हर व्यक्ति कम से कम 10 पेड़ लगाएं तो हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानी का उपयोग उतना ही करें जितना जरूरी है। पानी के संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाएं। सोख्ता गड्ढा बनाएं, तालाब का निर्माण करें इससे जलस्तर में सुधार आएगा। इससे हम आने वाले भावी पीढ़ियों के लिए अच्छा कल छोड़कर जाएंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने कहा अपने स्वार्थ के लिए जंगलों को आग से बचाएं, प्लास्टिक के उपयोग कम से कम करने का संकल्प ले तो हम बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने अपने संबोधन में बताया की इस बार का पर्यावरण दिवस का थीम है इंडिग ग्लोबल प्लास्टिक पॉल्यूशन है। इसके अनुरूप हम सभी को प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों को समझते हुए इसके उपयोग ना करने संकल्पित हो तो पर्यावरण के प्रति यह एक बड़ा योगदान होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधीगण, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?