Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तीसरे दिन भी अपनी समस्याएं बताने पहुंचे आम जनता

*गांव-गांव में रखे गए समाधान पेटी में ग्रामीणों ने जमा किए आवेदन*

रायपुर, 10 अप्रैल 2025/ राज्य शासन की पहल ‘सुशासन तिहार’ के प्रथम चरण के अंतर्गत आमजन की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लेने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। कोण्डागांव जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटियां स्थापित की गईं, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। जिले के कोंडागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल और बड़ेराजपुर जनपद पंचायतों के दूरस्थ गांवों में भी ग्रामीणों ने निःसंकोच आवेदन जमा किए।

सुशासन तिहार के तहत जिले के ग्राम भीरागांव में लगाए गए शिविर में अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंची श्रीमती उमालता देवांगन ने बताया कि वे पानी की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत की हैं और सुशासन तिहार में उनकी समस्याओं का समाधान होगा। गांव की ही श्रीमती सरिता नेताम ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए और श्रीमती ईश्वरी देवांगन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान के लिए आवेदन लिखकर समाधान पेटी में जमा किए। इसी प्रकार मड़ानार गांव के श्री बीरूराम बघेल द्वारा स्थाई विद्युत कनेक्शन तो कुम्हारपारा निवासी श्रीमती चन्द्रिका कोर्राम द्वारा गैस कनेक्शन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा आवास, शौचालय, महतारी वंदन योजना, पेंशन, सड़क, पुल-पुलिया, वन अधिकार पत्र, और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के भी आवेदन प्राप्त हुए।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल ‘सुशासन तिहार’ की सराहना करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण की उम्मीद जताई। राज्य शासन की इस आयोजन से जिले के सभी नागरिकों को अपनी समस्याएं बताने का मौका मिल रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों के निवासी अपने गांव में ही अपनी समस्याएं समाधान पेटी में डालकर शासन तक पहुंचा रहे हैं। यह आयोजन खासकर ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के निवासियों को अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी और समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आयोजित “सुशासन तिहार-2025” का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी

      शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को दिया जा रहा बढ़ावाः मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    संस्कृति विभाग ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत प्रविष्टियां की आमंत्रित आर्थिक अभाव अब प्रतिभा की राह में नहीं बनेगा बाधा, कला-संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर, 17 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान