Ro no D15139/23

राम-नाम की धुन पर 850 भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना से अब तक 41 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं रामलला के दर्शन

रायपुर, 14 जनवरी 2026/ सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी के लिए रवाना हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर इस रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को विदाई दी। स्टेशन पर माहौल भक्तिमय था, जहां जय श्री राम के नारे और भजन गुंजायमान हो रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत सभी व्यवस्थाएं की हैं। आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, यही हमारा संकल्प है। अब तक 41 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को हमने राम दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है, और यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

भावुक श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू, राम दर्शन का सपना साकार

ट्रेन रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भावुकता का माहौल था। कईयों की आंखें नम थीं, क्योंकि रामलला के दर्शन का लंबा इंतजार आज पूरा हो रहा था। स्थानीय निवासी श्रीमती राधा यादव ने जय सिया राम! कहते हुए कहा कि हमारे लिए यह सपने जैसा है। घर से राम जी के दर्शन तक मुफ्त यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था से हम लोग गद्गद हैं। वहीं, युवा श्रद्धालु श्री अजय साहू कहते हैं कि काशी में गंगा स्नान और अयोध्या में रामलला दर्शन कर हम धन्य हो जाएंगे। सरकार का बहुत – बहुत आभार!

राज्य सरकार की सुविधाओं ने यात्रा को बनाया यादगार

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना में श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण मुफ्त व्यवस्थाएं की हैं। आईआरसीटीसी, जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयास से ट्रेन में एसी कोच, स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, साफ पानी और चाय-स्नैक्स की व्यवस्था की गई थी। अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर दर्शन, काशी में गंगा आरती, ठहरने के लिए अच्छे होटल, स्थानीय घूमने के लिए बसें और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान डॉक्टर, गाइड और सुरक्षा कर्मी साथ रहेंगे। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष देखभाल की गई है। स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन, चेकअप और भोजन पैकेट की व्यवस्था की गई थी। यह सब राज्य सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण हैै।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों के जवानों के लिए तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा बलों के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा तनाव एवं आत्महत्या की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर…

    Read more

    जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त – ग्राम झुराडबरी में अवैध प्लॉटिंग के लिए पहाड़ काटकर बनाया गया रास्ता ध्वस्त

      राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार