Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर वेस्ट पार्क में गूंजा हरित संदेश दुलदुला में स्वच्छता श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प वेस्ट मटेरियल से बनी आकर्षक कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

 जशपुरनगर 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दुलदुला में विकसित वेस्ट पार्क परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वेस्ट पार्क परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सतत प्रयास है। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

वेस्ट पार्क की विशेषता यह है कि यहां अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री (वेस्ट मटेरियल) का पुनः उपयोग कर अनेक आकर्षक और उपयोगी संरचनाएं एवं कलाकृतियां निर्मित की गई हैं। पुराने टायर, लोहे के अनुपयोगी पार्ट्स तथा अन्य कबाड़ सामग्री से झूले, बैठने की व्यवस्था, मयूर, तितली, घोड़ा सहित विभिन्न कलात्मक आकृतियां बनाई गई हैं। इन नवाचारों ने न केवल पार्क की सुंदरता बढ़ाई है, बल्कि लोगों को ष्रिड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकलष् का व्यवहारिक संदेश भी दिया है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वच्छता, हरियाली और संसाधनों के पुनः उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। वेस्ट पार्क में विकसित आकर्षक कलाकृतियां और हरित वातावरण लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ, सुंदर और हरित ग्राम निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा

      घमंडी के बच्चों को गांव में ही मिली शाला और जाति प्रमाण पत्र ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’…

    Read more

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए