Ro no D15139/23

आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौत पर पोस्टमार्टम, पंचनामा कर की जा रही है आगे की कार्यवाही पशु चिकित्सा सेवा विभाग ने पशुपालकों को सावधानी बरतने की दी सलाह

 जशपुरनगर, 05 जून 2026/ जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंदईबहार के छिरोटोली में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौके पर ही मौत की घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके  आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा ने बताया कि इस घटना में पशुपालकों को आर्थिक क्षति हुई है। सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक खरे एवं सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ. शैलेष साय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुपालक श्री सियोन लकड़ा की तीन बकरियों (एक बकरा एवं दो बकरी) तथा श्री जॉनसन लकड़ा के एक बकरे का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा एवं फोटोग्राफ संबंधित थाना को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिए गए हैं।

उप संचालक डॉ. एम.एस. बघेल ने पशुपालकों से बारिश एवं खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी कि पशुओं को कभी भी ऊंचे पेड़ों के नीचे न बांधें, क्योंकि पेड़ आकाशीय बिजली को अधिक आकर्षित करते हैं। मौसम खराब होने या गरज-चमक की चेतावनी मिलने पर पशुओं को सुरक्षित एवं पक्के शेड में रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पशुओं को बिजली के खंभों, टावरों तथा लोहे की कंटीली तारों वाली बाड़ के आसपास न जाने दें। गरज-चमक के दौरान पशुओं को तालाब, नदी तथा अन्य खुले जल स्रोतों से दूर रखना चाहिए, ताकि आकाशीय बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

  • Related Posts

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए