Ro no D15139/23

कटघोरा एवं पाली में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

कोरबा 08 मार्च 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा कटघोरा एवं पाली में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन कर प्रतिभागियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।

कटघोरा के शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में आयोजित विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय शिविर में विभागीय अधिकारीयां द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना स्टार्ट अप इंडिया एवं स्टैंडअप इंडिया जैसे केन्द्रिय योजनाओं एवं छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के बारे में विस्तार के जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बडौदा कटघोरा के शाखा प्रबंधक द्वारा स्वरोजगार योजनाओं में बैंक की भूमिका विषय पर सार्थक रूप से विचार व्यक्त किया गया। साथ ही अन्य सदस्यों द्वारा उद्यमिता आज की जरूरत विषय पर रोचक ढंग से विचार प्रस्तुत किया गया।
इसी प्रकार पाली के आईटीआई में आयोजित एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर में छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत स्थायी पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क एवं रियायतें तथा विभिन्न विभागीय योजनाएं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र फ्लाई ऐश ब्रिक्स, दोना पत्तल निर्माण, अगरबत्ती निर्माण आदि सेवा क्षेत्र, च्वाईस सेंटर, मोबाइल रिपेर्यरिंग, टेंट हाउस इत्यादि में ऋण सुविधाओं साथ ही प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना पीएमएफएमई आचार, पापड़, बड़ी आदि निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के तहत मोटिवेट होकर लाभांवित होने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच