Ro no D15139/23

जीवन में खेल का बड़ा महत्व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

कोरबा में ऊर्जा कप के समापन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

कोरबा 08 मार्च 2025/ डॉ भीमराव  अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर के मैदान में आयोजित नवभारत ऊर्जा कप वुमेन प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी कार्य श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि नवभारत परिवार के द्वारा शानदार खेल का आयोजन ऊर्जा कप के रूप में किया गया। नवभारत अपने समाचार के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को रेखांकित करने में अग्रणी रहा है। गांव, जिला, प्रदेश तक की खबर हमें नवभारत में पढ़ने को मिलता है। इसके अलावा नवभारत सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण का सार्थक कदम उठा रहा है। मैदान पर आज एक टीम जीती है, उन्हें बधाई। हारने वाली टीम को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैदान में आप सबने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। आप सबने खेल भावना का परिचय देते हुए सभी का मन जीता है। हमारे जीवन में खेलकूद का बड़ा महत्व है। शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। खेलकूद से ही सहयोग व सामंजस्य की भावना आती है। गीता में कहा गया है कि कर्म करो फल की चिंता न करो।  खेल मैदान भी हमें यही सिखाती है। हम मैदान पर फल की चिंता किए बगैर कर्म करते हैं। हम सभी को टीम भावना से खेलते रहना चाहिए। जो खेलते हैं वही जीतते हैं। मैदान में उतरना ही बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के बिना विकास की परिकल्पना को साकार नहीं कर सकते। नवभारत लगातार खेलों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। नवभारत बिलासपुर द्वारा हॉकी, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाता है। निश्चित ही नवभारत का यह प्रयास प्रशंसनीय है। इसके लिए नवभारत परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता तथा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

नवभारत ऊर्जा कप वुमेन प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन बनाम बीके वेलफेयर की टीम के बीच खेला गया। निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पुलिस इलेवन की कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बीके वेलफेयर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीके वेलफेयर की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में पुलिस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया। बीके वेलफेयर को उपविजेता की ट्राफी मिली। समापन समारोह में  विशिष्ट अतिथियों में महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुई। इस अवसर पर नवभारत कोरबा से नौशाद खान,अनिमेश सरकार, शेख असलम, रघुनंदन सोनी, नवाब हुसैन, देवनारायण पांडेय,  राजेश प्रजापति, अली अंसारी, संदीप केशरवानी, शंकर दिव्य, निलेश देवांगन सहित बलराम साहू अन्य उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल