राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही कोटपा अधिनियम 2003 सहित तम्बाकू मुक्ति के लिए अन्य कानून, तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत के संबंध में बताया गया। राज्य सलाहकार डॉ. आनंद वर्मा द्वारा सभी विभागों को समन्वय कर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत चालानी कार्य, शालाओं को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित करना तथा ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त करने के दिशा निर्देश के संबंध में जानकारी दी गई। जिला कानूनी सलाहकार ख्याति जैन द्वारा कोटपा अधिनियम एवं अन्य तंबाकू नियंत्रण कानून की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा जिले में तम्बाकू नियंत्रण हेतु कोटपा चालानी एवं सभी शालाओं व शासकीय कार्यालय को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर तंबाकू मुक्त बनाने कहा। उन्होंने तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार डॉ. निहारिका टोपनो, सामाजिक कार्यकर्ता गीतू साहू सहित पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, दन्त चिकित्सक सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी – सीईओ जिला पंचायत

      सीईओ ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर सूर्यसभा का आयोजन कर जनसामान्य को करें प्रोत्साहित राजनांदगांव 16…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण

    – निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण को शीघ्र शुरू करने किया प्रेरित राजनांदगांव 14 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला