Ro no D15139/23

सैन्य भर्ती से संबंधित एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

धमतरी कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में सैन्य भर्ती से संबंधित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 17 नवम्बर 2025 को दो पालियों में हुआ, जिसमें जिले एवं आसपास क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रथम पाली का आयोजन बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में किया गया। यहाँ सैन्य भर्ती की तैयारी कर रहे 214 प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज की,सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से आए मुख्य वक्ता ए.आर.ओ. रूबेश कुमार ने प्रतिभागियों को आगामी जनवरी माह में होने वाली सेना भर्ती से संबंधित शारीरिक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज परीक्षण,छूट, बोनस अंकों आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित युवाओं के सभी प्रश्नों का समाधान भी किया।
द्वितीय पाली में सेमिनार का आयोजन सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय, नगरी में किया गया, जहाँ वनांचल क्षेत्र के युवाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस सत्र में नगरी ब्लॉक के 242 प्रतिभागियों ने सैन्य भर्ती एवं अग्निवीर योजना से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं को विस्तार से समझा तथा विषय विशेषज्ञों से अपने संदेह दूर किए। सेमिनार को जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पीयूष तिवारी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा भरता है तथा उन्हें सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को आत्मसात कर सफलता के लिए प्रयासरत रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार पाठक, प्राचार्य,डॉ. मनदीप कौर खालसा, प्राचार्य,जेपी देव, सहायक खेल अधिकारी,दिनेश्वर सलाम, एनसीसी प्रभारी, डॉ अश्वनी ध्रुव, डॉ रमेश देवांगन,डॉ दीपा देवांगन, आर. आर. मेहरा, कौशल नायक, लोकेश्वरी राठिया, भूपेंद्र मानिकपुरी, (माय भारत टीम) विकास सिंह ठाकुर एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

      बाजे गाजे के साथ लड्डुओं से तौलकर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने उप मुख्यमंत्री का किया सम्मान *यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिली आर्थिक आजादी

    ​ ​रायपुर 06 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….