Ro no D15139/23

कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

कार्यकुशलता, व्यावसायिक दक्षता और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर*

 

रायपुर, 20 अगस्त 2026/ योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के अंतर्गत विभागीय फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के सभा कक्ष में किया गया।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य फ्रंटलाइन वर्कर्स की कार्यकुशलता एवं क्षमता में वृद्धि करने के साथ उनकी व्यावसायिक दक्षता को बेहतर बनाना, विभागीय कार्यों एवं दायित्वों की प्रभावी समझ विकसित करना तथा योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना रहा।

 

*प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने कहा*

 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभागीय दायित्वों, कार्यप्रणाली तथा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों के प्रभावी निष्पादन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख तरीके से करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

 

*फ्रंटलाइन वर्कर्स में कर्तव्य के प्रति समर्पण, कार्य में दक्षता पर जोर*

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने क्षेत्रीय अनुभव साझा किए तथा कार्यों के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों एवं उनके समाधान से संबंधित विषयों पर चर्चा की। प्रशिक्षण के माध्यम से फ्रंटलाइन वर्कर्स में कर्तव्य के प्रति समर्पण, कार्य में दक्षता तथा जनसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आम नागरिकों तक बेहतर ढंग से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल रहा।

  • Related Posts

    एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

      कोरबा, 20 अगस्त 2026/ सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर ने आज संयुक्त रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का आकस्मिक…

    Read more

    राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन

     कोरबा, 20 अगस्त 2026/राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ