Ro no D15139/23

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर सामूहिक पुस्तक वाचन

अम्बिकापुर 28 अगस्त 2025/ “उल्लास” नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कुशल प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा श्री गिरीश गुप्ता, सातों विकासखंडों के परियोजना अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्री अकरम खान की उपस्थिति में किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले में केंद्र सरकार द्वारा संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षकों को तैयार करना है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अमितानंद सिंह एवं श्रीमती वंदना गुप्ता ने प्रतिभागी प्रशिक्षकों को साक्षरता के पांच प्रमुख घटकों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा एवं सतत शिक्षा के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गिरीश गुप्ता ने कहा कि सरगुजा एक ग्रामीण इलाका है जहा अब भी कई लोग शिक्षा से वंचित हैं। इस योजना की सफलता प्रशिक्षकों की मेहनत एवं ईमानदारी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखना भी जरूरी है। प्रशिक्षकों का कार्य केवल सर्वे तक सीमित नहीं है, बल्कि कक्षा की मॉनीटरिंग, स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन तथा असाक्षरों को प्रेरित करना भी उनकी जिम्मेदारी है।

सहायक परियोजना अधिकारी श्री अकरम खान ने प्रशिक्षणार्थियों से इस कार्य के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। वहीं विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री उमेश गुप्ता (बतौली) ने कहा कि कुछ पढ़े-लिखे लोग प्रमाण पत्र के अभाव में अशिक्षित माने जाते हैं। ऐसे लोगों को परीक्षा दिलाकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए 100% साक्षरता दर प्राप्त करना आवश्यक है।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि “उल्लास” कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवी शिक्षकों हेतु मार्गदर्शिका तथा शिक्षार्थियों के लिए प्रवेशिका तैयार की गई है। मार्गदर्शिका में शिक्षण के तरीके एवं समयबद्ध संचालन का विस्तृत विवरण है, जबकि प्रवेशिका शिक्षार्थियों के लिए सभी विषयों को समाहित करती है। प्रशिक्षण में वीडियो क्लिप्स के माध्यम से वर्तमान समय के फ्रॉड एवं सामाजिक समस्याओं की जानकारी भी दी गई, ताकि शिक्षार्थियों को जागरूक किया जा सके।

कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि बोर्ड परीक्षार्थी यदि 10 अशिक्षित व्यक्तियों को साक्षर करते हैं, तो उन्हें बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षकों को जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर सामूहिक पुस्तक वाचन का आयोजन भी किया गया।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत