Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में सामूहिक पुस्तक वाचन का आयोजन

कलेक्टर श्री भोसकर सामूहिक पुस्तक वाचन कार्यक्रम में हुए शामिल
 

अम्बिकापुर 28 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभागवार कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में सामूहिक पुस्तक वाचन एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। साथ ही, सामूहिक पुस्तक वाचन के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य के अध्ययन की महत्ता से अवगत कराया गया।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज मल्टीपरपज स्कूल एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सामूहिक पुस्तक वाचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वयं छात्रों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना तथा गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कविता का सामूहिक वाचन किया। कलेक्टर श्री भोसकर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं,  जब हमारा राज्य मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ बना था तब और अब में हुए बदलाव से आप सभी परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं, और संविधान हमारे देश की आत्मा है। नियमित अध्ययन और पाठन से छात्र-छात्राएं समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना, संविधान की मूल भावना से परिचित कराना और साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिले में आगे भी इसी प्रकार शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा, एपीओ श्री रविशंकर पांडेय, विद्यालय प्राचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ वाचन में भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ