Ro no D15139/23

टाकरागुड़ा में लघु धान्य कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ अखिल भारतीय समन्वित लघु धान्य फसल अनुसंधान परियोजना के तहत ग्राम टाकरागुड़ा में बीते दिनों अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने स्थानीय कृषकों को लघु धान्य फसलों की उन्नत कास्त और उनके उत्पादन की बारीकियों से अवगत कराया। परियोजना के समन्वयक डॉ. प्रहलाद नेताम ने वर्तमान में चल रहे विभिन्न अनुसंधान कार्यों की जानकारी साझा की, जबकि मुख्य अतिथि शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ आरएस नेताम ने कृषकों को इन फसलों की महत्ता और आधुनिक उत्पादन तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसंधान सह संचालक डॉ एके ठाकुर ने केन्द्र द्वारा विकसित लघु धान्य की विभिन्न किस्मों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन फसलों को भोजन में सम्मिलित करना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है, साथ ही उन्होंने इनके पोषक तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तकनीक सत्र में डॉ एनसी मंडावी ने फसलों में लगने वाले कीटों और उनके प्रभावी उपचारों के बारे में बताया, वहीं डॉ एनके नाग ने उन्नत उत्पादन तकनीक और डॉ तेजपाल चन्द्राकर ने मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की।

महिला कृषकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए वैज्ञानिक डॉ. सोनाली कर ने उनके साथ सीधा संवाद किया और खेती में आने वाली व्यावहारिक परेशानियों का निराकरण किया। बीजों की गुणवत्ता और उपलब्धता के संबंध में डॉ आरआर कंवर ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जबकि कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रामनाथ मौर्य ने विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कृषकों तक पहुँचाई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में वैज्ञानिक संदीप जोशी, बीटीएम युगेन्द्र पांडे और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों को मिलेट्स की खेती की ओर प्रेरित किया।

  • Related Posts

    पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार

    कृषि परिवार से निकलकर प्रो. जितेन्द्र कुमार धनकर ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बनाई नई पहचान रायपुर, 10 अगस्त 2026/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम अतरिया निवासी 35 वर्षीय प्रो. जितेन्द्र…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत

    3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल 5000 रू से घटकर 1000 रू से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा रायपुर, 10 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात