Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

धमतरी 19 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय उद्यान रोपणी भाठागांव (वि.खं. कुरुद) में किया गया।

कार्यशाला में किसानों को पॉलीहाऊस, नेटहाऊस एवं उन्नत तकनीक से फूलों और सब्जियों की खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड रायपुर की उप-संचालक श्रीमती गरापति श्रीनेजा ने बताया कि बोर्ड की ओर से किसानों को 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। प्रति कृषक परियोजना पर अधिकतम एक करोड़ रुपये तक की सहायता उपलब्ध है। पॉलीहाऊस में गुलाब, आर्किड, जरबेरा, शिमला मिर्च जैसी फसलों की खेती लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री इन्द्रकुमार टीलवानी ने किसानों को बैंक लोन एवं अनुदान की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान कृषक श्रीकांत चन्द्राकर की बैंक संबंधित समस्या का तत्काल समाधान भी किया गया। वरिष्ठ बागवानी अधिकारी रायपुर श्री सिध्देश यश ने बताया कि पॉलीहाऊस की शुरुआत न्यूनतम 4000 वर्गमीटर से की जा सकती है। बैंक परियोजना लागत का 75 से 80 प्रतिशत तक लोन उपलब्ध कराते हैं तथा परियोजना पर 75 प्रतिशत तक क्रेडिट लिंक्ड अनुदान मिलता है।
कार्यशाला में पॉलीहाऊस हेतु श्री विरेन्द्र साहू (ग्राम गोबरा), श्री कैलाश शुक्ला (ग्राम बंजारी, कुरुद) एवं श्री शंकर लाल साहू (ग्राम छूही, नगरी) के प्रकरण तैयार किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती पूजा कश्यप साहू (उपसंचालक उद्यान धमतरी), श्री मोनेश साहू (उपसंचालक कृषि धमतरी), श्रीमती गरापति श्रीनेजा (उपसंचालक, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड रायपुर), श्री इन्द्रकुमार टीलवानी (अग्रणी जिला प्रबंधक धमतरी), श्री सिध्देश यश (वरिष्ठ बागवानी अधिकारी रायपुर), श्री फत्तेलाल पटेल (आत्मा प्रोजेक्ट धमतरी), श्री गोपाल साय पैकरा (उद्यान अधीक्षक भाठागांव) सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना को मिलेगी गति, कलेक्टर ने पोटियाडीह एवं खरटुली के अटल विहार स्थलों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने अटल विहार योजना स्थलों का किया निरीक्षण, प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों का लिया जायजा   धमतरी, 23 जुलाई 2026।जिले में सुनियोजित शहरी विकास एवं नागरिकों को…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए