Ro no D15139/23

राजस्व मामलों पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

*राजस्व अधिकारियों को जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण क दिये टिप्स*

धमतरी, 17 जून 2025/जिले में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजधानी रायपुर से आए अपर कलेक्टर और राजस्व मामलों के जानकार श्री यू.एस. अग्रवाल एवं श्री श्रीकांत वर्मा द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि राजस्व कार्य सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए इनकी प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता अत्यंत आवश्यक है। अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा यह प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है, सभी अधिकारी एवं राजस्व अमला इसे गंभीरता से समझे और अपने कार्य में प्रगति लाएं। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न करें।
प्रशिक्षण में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बंदोबस्त, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, के साथ-साथ खसरा सुधार, बी-1 रिकॉर्ड अद्यतन, डिजिटल अभिलेख प्रबंधन, ऋण पुस्तिकाओं का संधारण, भू-अर्जन, एवं नक्शा सुधार जैसे अनेक विषयों पर गहन जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने उपस्थित राजस्व अधिकारियों से कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों की जानकारी भी ली और समाधान के लिए टिप्स दिये। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रशिक्षण देने आए अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

  • Related Posts

    महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा—आर्थिक कठिनाई के कारण किसी छात्रा की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए छात्रवृत्ति और रोजगारपरक प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने कलेक्टर ने दिए निर्देश

      धमतरी, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति योजनाओं…

    Read more

    कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

      शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा , क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।” धमतरी, 17 अगस्त 2026। जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान