Ro no D15139/23

निर्यात संवर्धन हेतु अम्बिकापुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

IIFT कोलकाता एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम सम्पन्न

अम्बिकापुर 26 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन में जिले में निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने एवं उद्यमियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल ग्राण्ड राधेश्याम, न्यू बस स्टैंड, अम्बिकापुर में किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT), कोलकाता एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यशाला के दौरान  IIFT  कोलकाता के विशेषज्ञों ने वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के उत्पादों को अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुँचाने के लिए संभावित उत्पादों, निर्यात प्रक्रिया, कस्टम नियमों, एमएसएमई ऋण सुविधा, ई-कॉमर्स, और डिजिटल मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अंकुर गुप्ता (सरगुजा), श्री मुरारी साय पैंकरा (जशपुरनगर) एवं श्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता (बलरामपुर) सहित अग्रणी जिला बैंक के प्रतिनिधि, चार्टर्ड अकाउंटेंट, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्व-सहायता समूह, कृषि उत्पादक संगठन, औद्योगिक इकाइयाँ एवं जिले के इच्छुक उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!