Ro no D15139/23

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

अम्बिकापुर 02 जून 2026/  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों एवं सम्बद्ध समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में CBCS/NEP-2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में नियमित प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट  www.sggcg.in के माध्यम से 01 जून 2026 से 20 जून 2026 रात्रि 11ः59 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकेंगे।

प्रथम चरण में केवल ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट सूची, प्रवेश तिथि एवं अन्य आवश्यक निर्देश उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर एवं प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार पृथक से जारी किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के लिए  ABC ID/APAAR ID बनाना अनिवार्य किया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व ।(www.abc.gov.in) अथवा DigiLocker (www.digilocker.gov.in) के माध्यम से ABC ID/APAAR ID तैयार कर उसकी प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन पत्र में करना आवश्यक होगा।

ऑनलाइन पंजीयन हेतु ₹100/- (एक सौ रुपये) शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। एक बार पंजीयन करने के पश्चात अभ्यर्थी संबंधित पाठ्यक्रम हेतु एक से अधिक महाविद्यालयों अथवा विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों का चयन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9008399749 पर संपर्क कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के इच्छुक सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन करने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए राष्ट्रीय सम्मान का अवसर 31 जुलाई तक करें आवेदन, विश्व दिव्यांग दिवस पर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

      रायपुर, 15 जुलाई 2026/ दिव्यांगजनों के अधिकारों, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

      31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे कर सकते हैं आवेदन रायपुर, 15 जुलाई 2026/ बच्चों की असाधारण प्रतिभा, नवाचार, साहस और…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत