Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, 17 अप्रैल अंतिम तिथि विद्यालय में उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की भी कराई जाती है तैयारी

 जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं दोनों वर्गों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया 24 मार्च से प्रारंभ हो चुकी हैं, जिनकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल रात्रि 12रू00 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल रात्रि 12रू00 बजे तक  कर सकेंगे। आवेदन पत्रों का जिला स्तर पर दस्तावेज परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल  तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र 01 मई से 09 मई तक डाउनलोड किया जा सकेगा।इसके पश्चात प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए विभागीय वेबसाइट

https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी आवेदन एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए की तैयारी भी कराई जाती है।इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने दी भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात बस्तर के हजारों खातों में पहुँची सहायता राशि

      जगदलपुर, 25 मार्च 2026/  राज्य शासन ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों को संबल देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए…

    Read more

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

    जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ बस्तर के नौ वर्षीय बालक ललित मौर्य के जीवन में अब खुशियों का एक नया सवेरा हुआ है। जिले के विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नदीसागर…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने