Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 21 अप्रैल 2026 तक किया जा सकता है। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 28 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 1 मई 2026 से डाउनलोड किया जा सकता है। प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास अवासीय विद्यालयों में प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी करायी जाती है। ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने एवं अन्य जानकारी वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail तथा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
क्रमांक 125 —————–

  • Related Posts

    आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ के तहत विश्व टीबी दिवस पर व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ  विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ के अंतर्गत आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आकांक्षी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का आगाज गांधी स्टेडियम में सजेगा कुश्ती और मलखंभ का दांव-पेंच 28 से 31 मार्च तक अम्बिकापुर में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का आयोजन

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ की धरा पर 25 मार्च से खेल और संस्कृति का अनूठा संगम होने जा रहा है। प्रदेश पहली बार देश के पहले ’खेलो इंडिया…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे