Ro no D15139/23

बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा

*सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान एवं आगमन की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सरल*

रायपुर, 8 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य को डिजिटल रूप से और अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज नया रायपुर में इसकी नई ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट bwsanctuary.com का लोकार्पण किया गया। यह शुभारंभ प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री अरुण पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर
तथा अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य श्री कृषानू चन्द्राकार भी उपस्थित रहे।

*सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान एवं आगमन की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सरल*

ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से अब पर्यटक घर बैठे ही बारनवापारा जंगल सफारी की बुकिंग कर सकेंगे। बारनवापारा के पर्यटन ग्राम एवं देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इस प्लेटफ़ॉर्म पर टिकट उपलब्धता, सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान एवं आगमन की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

*बारनवापारा के पर्यटन ग्राम एवं देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने (Stay) की ऑनलाइन बुकिंग*

इसके साथ ही बारनवापारा के पर्यटन ग्राम एवं देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी वेबसाइट में उपलब्ध है, जिससे पर्यटकों को सफारी, आवास और पर्यटन संबंधी सभी सेवाएँ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर सुगमता से प्राप्त होंगी। नई वेबसाइट आधुनिक तकनीक से तैयार की गई है तथा मोबाइल फ्रेंडली इंटरफ़ेस होने के कारण इसका उपयोग यात्रियों के लिए बेहद सहज रहेगा। वेबसाइट में फर्जी बुकिंग पर प्रभावी रोक, सटीक रिकॉर्ड-प्रबंधन तथा वन विभाग को बुकिंग डेटा की वास्तविक समय में निगरानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त व्हाट्सऐप आधारित हैसल-फ्री टिकटिंग की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे पर्यटक और भी आसानी से बुकिंग कर सकेंगे।

*60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग करने की सुविधा*

पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व योजना के अंतर्गत 60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे पर्यटकों को अपनी यात्रा समय रहते तय करने की सुविधा मिलेगी और अभ्यारण्य प्रबंधन को भी सुरक्षित एवं नियंत्रित पर्यटन संचालन में सहयोग मिलेगा।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि लाखों महिलाओं का बदल रहा है जीवन, व्यवसाय कर बन रही आत्मनिर्भर

      जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने वाली एक क्रांतिकारी पहल बनकर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    *प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की* रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…