Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि लाखों महिलाओं का बदल रहा है जीवन, व्यवसाय कर बन रही आत्मनिर्भर

 

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने वाली एक क्रांतिकारी पहल बनकर उभरी है। यह योजना केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। ऐसे अनेकों उदाहरण है जिनकी जिंदगी इस योजना के माध्यम से बदली है। महतारी वंदन योजना द्वारा जिले में 2 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की शुरूआत मार्च 2024 से मार्च 2026 तक 25 किश्तों के रूप में 512.92 करोड़ राशि प्राप्त हो चुकी है।
महतारी वंदन योजना महिलाओं की जिंदगी में ला रहा है साकारात्मक बदलाव
यह योजना महिलाओं की आर्थिक निर्भरता की बेड़ी को तोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब महिलाएं अपने छोटे-छोटे फैसले खुद ले पा रही हैं। ऐसे ही सिलाई का काम कर अपना घर चलाने वाली महिलाओं की जिंदगी में महतारी वंदन योजना एक साकारात्मक बदलाव लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से प्रति माह मिलने वाले 1000 रूपए और सिलाई के काम के पैसे जोड़कर वह घर की अच्छी तरह से देख-भाल कर रही है।
इसी तरह जशपुर विकास खंड के ग्राम पुरना नगर की श्रीमती अनीमा खलखो राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में खर्च करती है।
उन्होंने बताया कि अपने बच्चों के नाम से 500 रुपए पोस्ट आफिस में जमा भी करती हैं।
इसी तरह जशपुर विकास खंड के ग्राम देवगुड़ा निवासी श्रीमती प्रमिला प्रजापति   ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ पौष्टिक भोजन और फल फूल में करती हैं।
जशपुर विकास खंड की ग्राम झरगांव निवासी श्रीमती प्यारी मांझी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर मिल रही है। श्रीमती अनीता सोनकर, बिरसमुनी सिंह, लक्ष्मी बाई, श्रीमती अनीशा बाई जैसी लाखों महिलाएं हैं जिन्होंने इस योजना के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। जहां पहले महिलाएं घरेलू ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं, आज वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं।
अन्य क्षेत्रों पर निवेश कर योजना की राशि का कर रही हैं सदुपयोग
महतारी वंदन योजना से मिली राशि का महिलाएं केवल घरेलु खर्चों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसे अन्य उत्पादक क्षेत्रों में निवेश कर सुदपयोग भी कर रही हैं। इस योजना की राशि का महिलाएं अपनी बेटियों का जीवन सुरक्षित बनाने सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश भी कर रही हैं। इसके साथ ही व्यवसाय में हाथ आजमा कर सफलता की सीढ़िया चढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन