Ro no D15139/23

व्याख्याता पदोन्नति हेतु ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग 28 सितंबर तक

*ओपन काउंसिलिंग के दूसरे दिन 84 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुआ*

रायपुर, 26 सितम्बर 2025 / लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं शिक्षक संवर्ग (बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) एल.बी. को व्याख्याता / व्याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग के पद पर पदोन्नति हेतु ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। यह काउंसलिंग 25 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जा रही है।

काउंसलिंग के द्वितीय दिवस आज 26 सितम्बर को कुल 454 अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग दो पाली में आयोजित की गई, जिसमें राजनीति शास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, भौतिकी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भूगोल एवं रसायन शास्त्र विषयों के अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इनमें राजनीति शास्त्र में 55 उपस्थित एवं 14 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इतिहास में 40 उपस्थित एवं 11 अनुपस्थित, अंग्रेजी में 54 उपस्थित एवं 25 अनुपस्थित, भौतिकी में 19 उपस्थित एवं 1 अनुपस्थित, जीवविज्ञान में 99 उपस्थित एवं 4 अनुपस्थित, वाणिज्य में 10 उपस्थित एवं 6 अनुपस्थित, भूगोल में 69 उपस्थित एवं 5 अनुपस्थित तथा रसायन शास्त्र में 33 उपस्थित एवं 9 अनुपस्थित रहे। कुल 454 अभ्यर्थियों में से 379 उपस्थित एवं 75 अनुपस्थित रहे। द्वितीय दिवस की उपस्थिति का प्रतिशत 83.48 दर्ज किया गया।

दोनों दिवसों में कुल 806 अभ्यर्थियों में से 708 उपस्थित एवं 98 अनुपस्थित रहे, जिससे कुल उपस्थिति प्रतिशत 87.84 रहा। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि ओपन ऑनलाईन काउंसलिंग की प्रक्रिया के अंतर्गत सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चयनित विद्यालयों में पदस्थापना हेतु नियुक्ति आदेश जारी किए गए।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?