Ro no D15139/23

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन 27 जनवरी तक

धमतरी । भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी ने बताया कि इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन 27 जनवरी 2025 तक है। सभी अविवाहित महिला/पुरुष जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य हुआ है, वे ऑनलाईन पंजीयन हेतु पात्र है। आवेदक किसी भी केन्द्रीय अथवा राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक एवं अग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण अथवा इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंको के साथ ही अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक हो अथवा किसी भी विषय में 12 वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रशित अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। ऐसे सभी आवेदक वायुसेना में अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी ऑनलाईन पंजीयन हेतु शासन के वेबसाईट https: //agnipathvayu.cdac.in लॉगिन कर सकते है। रोजगार कार्यालय द्वारा वायुसेना आवेदन पंजीयन की सुविधा दी जा रही है। कार्यालय द्वारा अग्निवीर वायुसेना परीक्षा तैयारी हेतु कोचिंग एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा, इच्छुक आवेदक दिए गए गुगल फार्म https://forms.gle/5ytoA8gc2QbViNnXA में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, ताकि आगामी फरवरी माह से कोचिंग दिया जा सके। आवेदक इस संबंध में रोजगार कार्यालय से व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नं. 0772-2230019 के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत